CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की छापेमारी में कैश-सोना बरामद, 380 करोड़ की संपत्ति अटैच

CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की छापेमारी में कैश-सोना बरामद, 380 करोड़ की संपत्ति अटैच

CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की छापेमारी में कैश-सोना बरामद, 380 करोड़ की संपत्ति अटैच

CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 30 अप्रैल को रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में कई ठिकानों को खंगाला गया और अहम सबूत जुटाए गए।

कैश और सोना बरामद

छापेमारी के दौरान करीब 53 लाख रुपए नकद और लगभग 3.234 किलो सोना बरामद किया गया। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी एजेंसी के हाथ लगे हैं, ईडी के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में करीब 5 करोड़ 39 लाख रुपए की संपत्तियां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई।

कारोबारियों और नेताओं के ठिकानों पर रेड

दुर्ग में एक कारोबारी और राजनीतिक रूप से जुड़े व्यक्ति के ठिकानों पर छापा मारा गया, वहीं भिलाई और बिलासपुर में भी कई प्रतिष्ठानों और सर्राफा कारोबारियों के यहां जांच की गई, जांच एजेंसी को संदेह है कि इन ठिकानों से जुड़े लोगों ने घोटाले की रकम को छिपाने और वैध बनाने में भूमिका निभाई। 2019 से 2022 के बीच शराब कारोबार में बड़े स्तर पर अनियमितताओं की बात सामने आई है।

380 करोड़ की संपत्ति पहले ही अटैच

इस मामले में अब तक करीब 380 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। जांच में सामने आया है कि हजारों करोड़ रुपए के अवैध लेनदेन का नेटवर्क सक्रिय था, अब तक इस केस में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें अधिकारी और प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं। फिलहाल 81 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई जारी है।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की धोखाधड़ी, डिप्टी ब्रांच मैनेजर पति संग फरार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home