CG News : बीजापुर के जंगलों में नक्सली मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली के मारे जाने की खबर

CG News : बीजापुर के जंगलों में नक्सली मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली के मारे जाने की खबर

CG News : बीजापुर के जंगलों में नक्सली मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली के मारे जाने की खबर

CG News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ नेशनल पार्क के जंगलों में चल रही है, जहां सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआरजी (District Reserve Guard), एसटीएफ (Special Task Force) और कोबरा कमांडो की टीम इस अभियान को अंजाम दे रही है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपये के इनामी एक बड़े नक्सली को मार गिराया है। हालांकि, अब तक इस ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लगातार दूसरे दिन बड़ी कामयाबी

इससे पहले गुरुवार को भी इसी क्षेत्र में एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता सुधाकर उर्फ नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम को ढेर कर दिया था। सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का प्रमुख था और वह पिछले तीन दशकों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी गांव निवासी सुधाकर पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में संयुक्त रूप से कुल 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

जवानों की रणनीति और समर्पण से मिली सफलता

लगातार हो रही मुठभेड़ों से साफ है कि सुरक्षाबलों की रणनीति और नक्सल विरोधी अभियान अब निर्णायक मोड़ पर है। एक के बाद एक इनामी नक्सलियों का मारा जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि जंगलों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क अब कमजोर पड़ रहा है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि जब तक पूरे क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

Related Post

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home