CG News: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व मामला: 166 आरोपियों ने आरोपों को नकारा, डिजिटल सबूतों पर टिकी जांच

CG News: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व मामला: 166 आरोपियों ने आरोपों को नकारा, डिजिटल सबूतों पर टिकी जांच

CG News: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व मामला, 166 आरोपियों ने आरोपों को नकारा, डिजिटल सबूतों पर टिकी जांच

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध कटाई और अतिक्रमण के आरोपों का सामना कर रहे 166 लोगों ने प्रशासन को अपना लिखित जवाब सौंपा है। सभी ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों को खारिज किया।

“पूर्वजों की जमीन” का दावा

आरोपियों का कहना है कि वे वर्षों से अपने पुश्तैनी जमीन पर खेती कर रहे हैं। उनका दावा है कि जिस क्षेत्र को विवादित बताया जा रहा है, वह उनकी निजी भूमि की सीमा में आता है और वहां कोई अवैध गतिविधि नहीं हुई।

डिजिटल सबूतों के आधार पर कार्रवाई

उपनिदेशक वरुण जैन के अनुसार कार्रवाई सैटेलाइट इमेज और डिजिटल डेटा के आधार पर की गई है। 2010 से 2022 के बीच बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई के संकेत मिले हैं, रिमोट सेंसिंग और गूगल अर्थ तकनीक के जरिए 2006, 2008 और 2010 की तस्वीरों का विश्लेषण किया गया, जिससे अवैध कटाई और अतिक्रमण की परतें सामने आईं।

मौके से जुटाए गए सबूत

टीम ने मौके पर जाकर पेड़ों के ठूंठ और जले हुए अवशेषों का पंचनामा तैयार किया है। पूरे मामले में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है, मुक्त कराई गई भूमि पर पौधरोपण किया गया है और जल संरक्षण के लिए कंटूर ट्रेंच जैसी संरचनाएं बनाई जा रही हैं, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।

कई गांवों में बेदखली अभियान

घोरागांव, सोरमाल, बुढ़गेलटप्पा समेत कई क्षेत्रों में करीब 850 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 510 करोड़ रुपए बताई गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.04 करोड़ रुपए ऐंठे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *