CG News: CM साय की अध्यक्षता में अहम बैठक, सदन में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आने के संकेत
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे महानदी भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें विधानसभा का विशेष सत्र भी शामिल है।
30 अप्रैल को विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छठवीं विधानसभा का नवम सत्र इस दिन आयोजित होगा, जिसमें केवल एक बैठक के दौरान शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित टकराव माना जा रहा है।
• सत्ताधारी भाजपा विपक्ष की भूमिका को लेकर निंदा प्रस्ताव ला सकती है
• वहीं कांग्रेस सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है
कैबिनेट बैठक में बन सकती रणनीति
माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में विशेष सत्र के एजेंडे और रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही राज्य के अन्य प्रशासनिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं, छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले दो दिन बेहद अहम रहने वाले हैं। कैबिनेट बैठक और विधानसभा सत्र के जरिए कई बड़े फैसले और सियासी टकराव देखने को मिल सकते हैं।