CG News: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 25 हुई, इलाज के दौरान एक और मरीज ने तोड़ा दम
CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घटना में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। ताजा मामला घायल बिस्वजीत साहू का है, जिन्होंने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इलाज के दौरान बिगड़ी हालत
डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट आया था। मेडिकल टीम ने तुरंत सीपीआर और डिफिब्रिलेशन की प्रक्रिया अपनाई, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घायलों की स्थिति
इस हादसे में कुल 36 लोग झुलसे थे। अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3 मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, 5 को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और 2 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जांच में सामने आई लापरवाही
हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम ने 15 अप्रैल को मौके का निरीक्षण किया। बॉयलर इंस्पेक्टर उज्जवल गुप्ता की अगुवाई में की गई जांच में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
FIR दर्ज, जांच जारी
जांच रिपोर्ट एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को सौंपी गई, जिसके आधार पर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।