CG News: राजापुर विवाद पर बड़ा फैसला, सरकार के आश्वासन के बाद खत्म हुई तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल

CG News: राजापुर विवाद पर बड़ा फैसला, सरकार के आश्वासन के बाद खत्म हुई तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल

CG News: राजापुर विवाद पर बड़ा फैसला, सरकार के आश्वासन के बाद खत्म हुई तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल

CG News: सरगुजा के राजापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट के मामले को लेकर चल रहा विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। शासन के साथ हुई चर्चा और कार्रवाई के आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।

सरकार के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 1 जून को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री और विभागीय सचिव के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी, स्टाफ उपलब्धता, वाहन सुविधा और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

आज से सामान्य होंगे सभी कामकाज

संघ ने शासन के आश्वासन के बाद प्रस्तावित सामूहिक अवकाश कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 4 जून से अपने नियमित कार्यों पर लौट आए हैं। राजस्व, न्यायालयीन, निर्वाचन और अन्य प्रशासनिक कार्य अब सामान्य रूप से संचालित होंगे।

दो नामजद आरोपियों पर शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस ने नायब तहसीलदार तुषार मानिक की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में नामजद आरोपी नाजिम राजा और पंकज गुप्ता की उपस्थिति दर्ज की गई है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।

क्या है राजापुर मारपीट विवाद?

राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट का आरोप विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर लगाया गया है। वहीं विधायक की बहन सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसी विवाद ने बाद में बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक रूप ले लिया।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मामले

जानकारी के अनुसार, सीमा धनकी अपने पति के पैरोल से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने कार्यालय पहुंची थीं। इसके बाद हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि विधायक के बुलावे पर पहुंचे नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग पहुंचे इबोला वायरस के 3 संदिग्ध, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home