CG News: रायपुर कांग्रेस में फिर संगठन विवाद, 70 वार्ड अध्यक्षों की नई सूची जारी

CG News: रायपुर कांग्रेस में फिर संगठन विवाद, 70 वार्ड अध्यक्षों की नई सूची जारी

CG News: रायपुर कांग्रेस में फिर संगठन विवाद, 70 वार्ड अध्यक्षों की नई सूची जारी

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में एक बार फिर अंदरूनी विवाद सामने आया है। रायपुर शहर कांग्रेस ने दूसरी बार वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी की है, जिसमें कुल 70 वार्डों में नई नियुक्तियां की गई हैं, यह सूची शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन द्वारा जारी की गई है, जिससे संगठन के भीतर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

पहले भी रद्द हो चुकी थी सूची

इससे पहले रायपुर शहर कांग्रेस ने 66 वार्डों के अध्यक्षों की सूची जारी की थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पीसीसी ने उसे निरस्त कर दिया था।
इस घटना के बाद संगठन में असहमति और टकराव की स्थिति और अधिक गहरा गई थी।

दीपक बैज ने दिया सख्त संदेश

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा था कि बिना अनुमति जारी की गई किसी भी सूची को मान्यता नहीं दी जाएगी, उन्होंने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया था कि बूथ स्तर से लेकर जिला कार्यकारिणी तक की नई संरचना 15 अप्रैल तक पूरी की जाए।

संगठन के भीतर बढ़ा असंतोष

सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में कार्यकारिणी और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति में देरी को लेकर पहले से ही असंतोष बना हुआ था, रायपुर में अचानक सूची जारी होना उसी दबाव और जल्दबाजी का परिणाम माना जा रहा है।

“टकराव नहीं, बातचीत से समाधान”

रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा है कि संगठन के भीतर किसी प्रकार का टकराव नहीं है, उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मुद्दों को प्रदेश नेतृत्व के साथ चर्चा कर बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख गिग वर्कर्स को बड़ा फायदा, ई-श्रम पोर्टल से मिलेगा बीमा, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home