CG News: तेलंगाना में नक्सल कमांडर सोढी केशा ने साथियों संग किया सरेंडर, दक्षिण बस्तर नेटवर्क पर बड़ा असर

CG News: तेलंगाना में नक्सल कमांडर सोढी केशा ने साथियों संग किया सरेंडर, दक्षिण बस्तर नेटवर्क पर बड़ा असर

CG News: तेलंगाना में नक्सल कमांडर सोढी केशा ने साथियों संग किया सरेंडर, दक्षिण बस्तर नेटवर्क पर बड़ा असर

CG News: तेलंगाना में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है, जब बटालियन के अंतिम कमांडर सोढी केशा ने अपने 42 साथियों के साथ हैदराबाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

दक्षिण बस्तर नेटवर्क पर असर

सोढी केशा और उसके साथी दक्षिण बस्तर में सक्रिय नक्सलियों की अंतिम प्रमुख टुकड़ी माने जा रहे थे। इससे पहले हिड़मा के एनकाउंटर और बारसे देवा के सरेंडर के बाद संगठन पहले ही कमजोर हो चुका था।

कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में रहा ठिकाना

नक्सलियों ने लंबे समय तक कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाया हुआ था। अब 42 नक्सलियों के सरेंडर के बाद दक्षिण बस्तर में नक्सली नेटवर्क लगभग समाप्त होने की स्थिति में बताया जा रहा है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने 5 AK-47, 4 SLR, 3 INSAS राइफल, 9 BGL और 3 रिवॉल्वर सहित बड़ी मात्रा में हथियार पुलिस को सौंपे, जिनका उपयोग सुरक्षाबलों पर हमलों में किया जाता था।

PLGA का टॉप कमांडर

सोढी केशा को पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) का प्रमुख कमांडर माना जाता है। उसके सरेंडर को नक्सल संगठन के लिए बड़ा रणनीतिक झटका माना जा रहा है।

संगठन को बड़ा नुकसान

इस आत्मसमर्पण में केवल सामान्य कैडर ही नहीं, बल्कि डिवीजनल कमेटी और एरिया कमेटी के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं, जिससे नक्सल संगठन की संरचना को गहरा नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में ‘AI सक्षम शिक्षक अभियान’ की शुरुआत, Google for Education के साथ हुआ LOI

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.