18 फरवरी से शुरू होगी सतनाम सद्भाव पदयात्रा, गुरु खुशवंत साहेब देंगे समरसता का संदेश

18 फरवरी से शुरू होगी सतनाम सद्भाव पदयात्रा, गुरु खुशवंत साहेब देंगे समरसता का संदेश

गुरु खुशवंत साहेब 18 फरवरी से पांच दिवसीय सतनाम सद्भाव पदयात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा राजधानी रायपुर के आदर्श नगर मोवा स्थित सतनाम भवन से सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी और 22 फरवरी तक चलेगी। पदयात्रा का उद्देश्य समाज में समानता, सद्भाव और समरसता का संदेश फैलाना है।

गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में आयोजन

यह पदयात्रा पवित्र धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

सफेद वस्त्र और सफेद ध्वज के साथ बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग इसमें शामिल होंगे।

गांव-गांव पहुंचेगी पदयात्रा

पहला दिन (18 फरवरी):
सतनाम भवन से जैतखाम और गुरुगद्दी होते हुए सेमरिया, दोंदेखुर्द, दीदेंकला से सारागांव तक – रात्रि विश्राम सारागांव में।

दूसरा दिन:
बंगोली, खरोरा, कनकी और भैसा से होते हुए भंडारपुरी।

तीसरा दिन:
भटिया, खोरसी सण्डी, कोदवा, गिर्रा, घोटिया होते हुए पलारी।

चौथा दिन:
अमेरा, सकरी, बलौदाबाजार और पनगांव होते हुए लवन में विश्राम।

पांचवां दिन (22 फरवरी):
कसडोल, छाछी, कटंगी, अमोदी, मटिया और मड़वा होते हुए समापन – जहां प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी।

गिरौदपुरी मेले का भी आगाज

पदयात्रा के समापन के साथ प्रसिद्ध गिरौदपुरी मेला का तीन दिवसीय आयोजन भी प्रारंभ होगा। इस मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यह पदयात्रा सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : कोंडागांव में नवदंपती को विवाह पर संविधान भेंट, जागरूकता की अनूठी पहल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: छत्तीसगढ़ में आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी, दो संभागों में बंट सकता है प्रदेश CG News: रायपुर-विशाखापट्ट्नम भारतमाला सड़क पर उद्घाटन से पहले दरार आने की जांच तेज, एनएचएआई ने 15 तरह के परीक्षणों के लिए जुटाए सैंपल CG News: बस्तर की ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, केके रेललाइन पर भू-स्खलन के बाद मरम्मत कार्य में देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें CG News: रायगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने बांटे पर्चे, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाकर की इस्तीफे की मांग CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर के भूपेंद्र नाग बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home