CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए 3 कोर्स जरूरी, न करने पर रुक सकती है सैलरी
CG News: छत्तीसगढ़ के सभी अफसर और कर्मचारी अब मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत विकसित आई-गॉट (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। यह एआई आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कर्मचारियों की क्षमता निर्माण, कौशल विकास और सतत प्रशिक्षण के लिए बनाया गया है।
कौन-कौन करें कोर्स
आई-गॉट प्लेटफॉर्म के तहत वर्ग तीन या उससे ऊपर के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने पद के अनुसार कोर्स चुनेंगे। इसमें शामिल हैं:
• विभागीय ज्ञान
• कार्यप्रणाली कौशल
• नेतृत्व और नैतिकता
• नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण
• डिजिटल कार्य प्रणाली
• डेटा प्रबंधन
एआई कोर्स अनिवार्य
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एआई से संबंधित कोर्स अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम तीन कोर्स पूरे करना जरूरी होगा।
वेतन और वार्षिक रिपोर्ट पर असर
साल 2026-27 से एपीएआर (वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन) में भी 3 कोर्स की अनिवार्यता जोड़ी जाएगी। विशेष ध्यान दें कि अप्रैल माह का वेतन तभी मिलेगा जब तीनों कोर्स पूरे किए गए हों, राज्य शासन ने सभी अफसर-कर्मचारियों से अपील की है कि वे जल्दी से जल्दी अपने कोर्स पूरा करें, ताकि वेतन और प्रशिक्षण में कोई बाधा न आए।