CG News: शादी सीजन में गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, ग्राहक और व्यापारी असमंजस में

CG News: शादी सीजन में गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, ग्राहक और व्यापारी असमंजस में

CG News: शादी सीजन में गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, ग्राहक और व्यापारी असमंजस में

CG News: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, बीते एक सप्ताह में सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट और फिर तेजी देखने को मिली, 19 मार्च को फाइन गोल्ड 1,54,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 23 मार्च तक गिरकर 1,40,500 रुपए हो गया, इसके बाद 25 मार्च को कीमत फिर बढ़कर 1,49,300 रुपए पहुंच गई.

22 कैरेट सोने में भी उतार-चढ़ाव

22 कैरेट सोना भी इसी ट्रेंड पर रहा, इसकी कीमत 1,41,950 रुपए से गिरकर 1,29,250 रुपए तक पहुंची और फिर उछाल के साथ 1,37,350 रुपए हो गई। इस तेजी-गिरावट ने बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है.

चांदी के दामों में भी हलचल

चांदी के भाव में भी बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, 19 मार्च को 2,38,900 रुपए प्रति किलो रही चांदी 23 मार्च को घटकर 2,20,000 रुपए हो गई, जबकि 25 मार्च को फिर बढ़कर 2,38,500 रुपए पहुंच गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

कारोबारियों का कहना है कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की गतिविधियों के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी और गिरावट देखने को मिल रही है, सदर बाजार के व्यापारियों के अनुसार, इस बार शादी सीजन में भारी जेवर की खरीद कम हुई है, लोग केवल नेग के लिए हल्के जेवर बनवा रहे हैं, जबकि कई ग्राहक कीमत स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं.

ग्राहक और व्यापारी दोनों परेशान

कीमतों की अनिश्चितता के कारण बाजार में सुस्ती है, ग्राहक असमंजस में हैं कि, अभी खरीदारी करें या कुछ दिन और इंतजार करें, व्यापारियों के अनुसार, इस उतार-चढ़ाव का असर सीधे कारोबार पर पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, डीजल एक्साइज ड्यूटी से मुक्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बस्तर की ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, केके रेललाइन पर भू-स्खलन के बाद मरम्मत कार्य में देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें CG News: रायगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने बांटे पर्चे, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाकर की इस्तीफे की मांग CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर के भूपेंद्र नाग बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home