CG News: रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 42 आरोपी गिरफ्तार, अमेरिका-चीन कनेक्शन उजागर

CG News: रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 42 आरोपी गिरफ्तार, अमेरिका-चीन कनेक्शन उजागर

CG News: रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 42 आरोपी गिरफ्तार, अमेरिका-चीन कनेक्शन उजागर

CG News: इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर रायपुर पुलिस ने गंज और राजेंद्र नगर इलाके में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, ये सभी आरोपी विदेशी नागरिकों, खासकर अमेरिकी लोगों को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे.

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से चलता था रैकेट

जांच में सामने आया है कि, यह साइबर ठगी गिरोह भारत, अमेरिका और चीन तक फैला हुआ था, गिरोह के सदस्य अलग-अलग देशों में बैठकर समन्वय के साथ ठगी को अंजाम देते थे, जिससे यह एक बड़ा इंटरनेशनल नेटवर्क बन गया था.

लोन के नाम पर करते थे ठगी

आरोपी अमेरिकी नागरिकों को बैंक लोन दिलाने का झांसा देते थे, क्रेडिट स्कोर सुधारने के नाम पर उनसे पैसे वसूले जाते थे, इसके लिए फर्जी कॉलिंग स्क्रिप्ट और ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता था, पूरी ठगी प्रक्रिया 6 अलग-अलग चरणों में होती थी, जिसमें हर ग्रुप का काम अलग होता था, कॉलिंग, डाटा प्रोसेसिंग, फर्जी चेक तैयार करना, गिफ्ट कार्ड लेना और अंत में हवाला के जरिए रकम मास्टरमाइंड तक पहुंचाना.

चीन से होता था टेक्निकल ऑपरेशन

गिरोह का टेक्निकल ग्रुप चीन से ऑपरेट होता था, जो फर्जी चेक बनाकर बैंकिंग सिस्टम का फायदा उठाता था, इस काम के लिए उन्हें कमीशन भी दिया जाता था, ठगी की रकम सीधे बैंकिंग चैनल से नहीं बल्कि एप्पल, गूगल और अमेजन गिफ्ट कार्ड के जरिए ली जाती थी, बाद में इसे कैश में बदलकर हवाला के माध्यम से अहमदाबाद स्थित मास्टरमाइंड तक पहुंचाया जाता था.

50 करोड़ तक की ठगी का अंदेशा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, एक ही कॉल सेंटर से करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी की गई है, सभी कर्मचारियों को नकद वेतन दिया जाता था और पूरा नेटवर्क बेहद गोपनीय तरीके से संचालित होता था, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 67 मोबाइल फोन, 18 लैपटॉप, 28 कंप्यूटर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: IPL मैचों की मेजबानी को तैयार रायपुर, सुविधाओं और सुरक्षा पर फोकस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home