CG News: दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, 4.95 लाख परिवारों को मिलेगा आर्थिक संबल
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूरों और ग्रामीण श्रमिक परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, यह योजना ‘अंत्योदय’ की भावना के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास है.
कितने लोगों को मिलेगा लाभ?
इस योजना के तहत राज्य के 4.95 लाख से अधिक पात्र परिवारों को शामिल किया गया है, इनमें सबसे अधिक लाभार्थी रायपुर जिले से 53,338 मजदूर हैं, जबकि सबसे कम बीजापुर जिले से 1,542 मजदूर शामिल हैं.
हर साल मिलेगी आर्थिक सहायता
योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी, पहले यह राशि 7,000 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 10,000 रुपये कर दिया गया है, जिससे मजदूरों को ज्यादा राहत मिलेगी.
495 करोड़ से अधिक का प्रावधान
राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये का प्रावधान किया है, वहीं संकल्प बजट 2026-27 में इसे बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये तक करने की तैयारी है, जिससे योजना का दायरा और मजबूत होगा.
किन-किन को मिलेगा फायदा?
इस योजना में कृषि मजदूरों के अलावा वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी जैसे पारंपरिक कार्य करने वाले परिवार भी शामिल हैं, साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में पुजारी, बैगा, गुनिया और मांझी परिवारों को भी लाभ दिया जा रहा है, 25 मार्च 2026 को बलौदाबाजार से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय योजना की राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे, जो सुशासन और सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.