CG News: जल जीवन मिशन 2.0 पर केंद्र-राज्य के बीच एमओयू, 3000 गांवों तक पहुंचेगा पेयजल
CG News: छत्तीसगढ़ में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केंद्र और राज्य सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिससे हजारों गांवों में हर घर जल का सपना साकार होने की उम्मीद है.
केंद्र और राज्य के बीच अहम समझौता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से एमओयू साइन किया, मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र से 1300 करोड़ रुपये की विशेष स्वीकृति का आग्रह किया.
हजारों गांवों को मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत 70 समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के 3000 से अधिक गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, मुख्यमंत्री ने इसे ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि, इससे हर घर जल मिशन को गति मिलेगी.
जल जीवन मिशन 2.0 को मिली स्वीकृति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 मार्च 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी दी, जिससे जल वितरण प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, योजना के तहत ग्राम पंचायतों को सशक्त किया जाएगा और वे जल संरचनाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएंगी.
जिला प्रशासन रखेगा नजर
जिला प्रशासन पंचायतों के कार्यों की निगरानी करेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें सहयोग भी प्रदान करेगा, जल जीवन मिशन 2.0 के तहत यह समझौता छत्तीसगढ़ में पेयजल उपलब्धता को नई दिशा देगा, इससे हजारों गांवों में स्वच्छ पानी पहुंचने के साथ ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार होगा.