CG News: आंधी-तूफान में भी डटे रहे डी. एड. अभ्यर्थी, 85 दिनों से जारी है आंदोलन

CG News: आंधी-तूफान में भी डटे रहे D.El.Ed अभ्यर्थी, 85 दिनों से जारी है आंदोलन

CG News: आंधी-तूफान में भी डटे रहे डी. एड. अभ्यर्थी, 85 दिनों से जारी है आंदोलन

CG News: राजधानी रायपुर में देर रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया, इसका असर नवा रायपुर के तूता में चल रहे डी. एड. अभ्यर्थियों के धरने पर भी पड़ा, लेकिन खराब मौसम के बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा और वे पूरी रात डटे रहे.

अस्थायी शेड में जारी आंदोलन

तेज हवाओं और बारिश के कारण धरना स्थल पर लगाया गया टेंट फट गया, जिससे वहां रखा सामान बिखर गया और कई जरूरी चीजें उड़ गईं, इस दौरान अभ्यर्थियों को भीगने और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा, मौजूदा स्थिति में सैकड़ों अभ्यर्थी एक अस्थायी शेड के सहारे अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं, खराब हालात के बावजूद उन्होंने धरना खत्म नहीं करने का निर्णय लिया है.

85 दिनों से जारी है अनशन

धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों के अनुसार वे पिछले करीब 85 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आए तूफान ने उनकी पूरी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया, टेंट और अन्य सामान के नुकसान से अभ्यर्थियों को लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है, अब उनके पास कई आवश्यक संसाधनों की कमी हो गई है.

सरकार से की अपील

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि, यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से 2300 पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में बदला चोरी का ट्रेंड: अब गैस सिलेंडर बन रहे निशाना, CCTV में कैद हुआ आरोपी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *