CG News: मैनपुर में गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध, नाले की गैस से चाय बनाकर किया प्रदर्शन

CG News: मैनपुर में गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध, नाले की गैस से चाय बनाकर किया प्रदर्शन

CG News: मैनपुर में गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध, नाले की गैस से चाय बनाकर किया प्रदर्शन

CG News: छत्तीसगढ़ के मैनपुर नगर में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गैस सिलेंडर के साथ रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

मैनपुर में रसोई गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस द्वारा शवयात्रा निकल अनोखा प्रदर्शन -

गैस सिलेंडर के साथ निकाली रैली

प्रदर्शन की शुरुआत गैस सिलेंडर यात्रा से हुई, रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड तक पहुंची और फिर पंचायत कार्यालय के सामने समाप्त हुई, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया.

नाले के पास चाय बनाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन

रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे नाले के पास चूल्हा जलाकर चाय बनाने की कोशिश की, यह प्रदर्शन नाले की गैस से चाय बनाने के प्रतीकात्मक विरोध के रूप में किया गया, हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका, लेकिन इस अनोखे प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा.

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

नाले के पास चाय बनाने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ भी इस प्रदर्शन को देखने के लिए जुट गई, जिससे यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने किया, इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि आम जनता महंगाई और गैस की किल्लत से परेशान है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है, नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आम लोगों के लिए रसोई गैस लेना मुश्किल होता जा रहा है, इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल , युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home