CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक के आरोप, बोर्ड ने शुरू कराई जांच

CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक के आरोप, बोर्ड ने शुरू कराई जांच

CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक के आरोप, बोर्ड ने शुरू कराई जांच

CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय के प्रश्नपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर कुछ सवाल वायरल होने के बाद पेपर लीक की आशंका जताई जा रही है, मामले को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/story/20230...

परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल

जानकारी के मुताबिक 14 मार्च को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा से एक रात पहले यानी 13 मार्च को सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में कथित प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल होने लगे, इसके बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर चर्चा तेज हो गई.

छात्र संगठन ने जताया विरोध

इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी विरोध प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने बोर्ड कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस और साइबर सेल में शिकायत

राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग ने भी इस मामले की पुष्टि की है, अधिकारियों के अनुसार कथित पेपर लीक की शिकायत पर बोर्ड ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है, जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वायरल सवाल असली प्रश्नपत्र से जुड़े हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में DGP नियुक्ति पर विवाद, UPSC ने मुख्य सचिव को भेजा कड़ा पत्र

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home