CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर प्रशासन सख्त, दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर प्रशासन सख्त, दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर प्रशासन सख्त, दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है, जिला पंचायत के सीईओ के निर्देश पर जनपद पंचायत लैलूंगा के दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, अधिकारियों के अनुसार आवास निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी पाई गई है.

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अब मिलेगी ज्यादा  राशि, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिए अभूतपूर्व निर्णय

बैस्कीमुड़ा पंचायत में बेहद धीमी प्रगति

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बैस्कीमुड़ा ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए कुल 131 आवास स्वीकृत किए गए थे, इनमें से 128 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि भी जारी की जा चुकी है, इसके बावजूद निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं है, अब तक केवल 2 आवास ही पूर्ण हो पाए हैं, जबकि 38 आवास प्लिंथ लेवल तक पहुंचे हैं और 82 आवासों का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ है.

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने पहली  किस्त के लिए करीब दो हजार पांच सौ चौरासी करोड़ रुपए पंचायत विभाग ...

चिराईखार पंचायत में एक भी आवास पूरा नहीं

इसी तरह ग्राम पंचायत चिराईखार ग्राम पंचायत में 113 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 107 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि मिल चुकी है, इसके बावजूद एक भी आवास का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, यहां 16 आवास प्लिंथ लेवल तक पहुंचे हैं, जबकि 87 आवासों का निर्माण अभी तक शुरू ही नहीं हुआ है.

दो पंचायत सचिवों को नोटिस जारी

निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने और निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद ग्राम पंचायत चिराईखार के सचिव श्याम लाल सिदार और ग्राम पंचायत बैस्कीमुड़ा के सचिव अशोक कुमार पटेल को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है, इसके बाद दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

तीन दिनों में मांगा गया जवाब

दोनों सचिवों को पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 के उपनियम (1), (2) और (3) के तहत नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर लिखित रूप से प्रमाण सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, तय समय में जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: रसोई गैस बुकिंग पर नया नियम लागू, ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को अब करना होगा अधिक इंतजार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.