CG News: UPSC 2025 रिजल्ट: छत्तीसगढ़ के 6 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने हासिल किया 35वां रैंक

CG News: UPSC 2025 रिजल्ट: छत्तीसगढ़ के 6 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने हासिल किया 35वां रैंक

CG News: UPSC 2025 रिजल्ट: छत्तीसगढ़ के 6 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने हासिल किया 35वां रैंक

CG News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार छत्तीसगढ़ के कई युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। प्रदेश से कुल 6 अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जगह बनाई है, जिनमें रायपुर की वैभवी अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, संजय डहरिया, मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह, धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव, बीजापुर के अंकित संकनी और दुर्ग के अनुभव अग्रवाल शामिल हैं।

UPSC Civil Services Final Result : UPSC रिजल्ट में छत्तीसगढ़ ने भी दिखाया  जलवा, इन युवाओं ने पास की परीक्षा, यहां देखें नाम और उनका रैंक |

वैभवी अग्रवाल बनीं प्रदेश की टॉपर

रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने यूपीएससी परीक्षा में 35वां रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता का मूल मंत्र लगातार मेहनत और परिवार का सहयोग रहा है। वैभवी ने बिना किसी फल की चिंता किए तीन साल तक लगातार तैयारी की और आज उसका परिणाम सामने है।

रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने UPSC में किया कमाल : 35वां रैंक हासिल कर  छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान, तीन साल की मेहनत लाई रंग, जानिए सफलता का राज... -  Lalluram

रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को मिली सफलता

रायपुर के मोवा निवासी रौनक अग्रवाल ने 772वां रैंक हासिल किया है। रौनक मूल रूप से रायगढ़ के रहने वाले हैं और रायपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वहीं संजय डहरिया ने 946वां रैंक प्राप्त किया है। खास बात यह है कि दोनों अभ्यर्थी इंटरव्यू से पहले जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मॉक इंटरव्यू में भी शामिल हुए थे। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दोनों को बधाई दी।

धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव का शानदार प्रदर्शन

धमतरी जिले के परसवानी गांव के रहने वाले डायमंड सिंह ध्रुव ने यूपीएससी परीक्षा में 623वां रैंक हासिल किया है। डायमंड छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 2024 बैच के डीएसपी अधिकारी हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए भी उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी पढ़ाई जेएनयू से की है और बिना किसी कोचिंग संस्थान के तैयारी की।

मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह बनीं IPS

मनेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली दर्शना सिंह ने यूपीएससी में 283वां रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दर्शना के पिता किसान और राशन दुकान संचालक हैं, जबकि उनकी माता नगर पंचायत जनकपुर की भाजपा पार्षद हैं। दर्शना ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बचपन से ही प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देखा था।

सीमित संसाधनों में अंकित संकनी की सफलता

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी अंकित संकनी ने यूपीएससी परीक्षा में 816वां रैंक हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।

दुर्ग के अनुभव अग्रवाल ने भी बढ़ाया प्रदेश का मान

दुर्ग जिले के अनुभव अग्रवाल ने यूपीएससी परीक्षा में 188वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण को लेकर सख्त हुए सीएम विष्णुदेव साय, लापरवाही पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *