एकतरफा जुनून बना जानलेवा: दुर्ग में युवती पर कटर से हमला, हालत गंभीर

एकतरफा जुनून बना जानलेवा: दुर्ग में युवती पर कटर से हमला, हालत गंभीर

दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक युवती पर एकतरफा प्रेम के चलते धारदार कटर से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवती को ICU में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंदिर से लौटते समय वारदात

घटना 15 फरवरी की शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। युवती महाशिवरात्रि पर बैकुंठधाम मंदिर से पूजा कर लौट रही थी। इंदा चौक के पास एक गली में आरोपी युवक ने उसे रोककर बातचीत करने की कोशिश की। इंकार करने पर युवक ने अचानक कटर निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

60 टांके, हालत नाजुक

हमले में युवती की गर्दन, कलाई, गाल और पसली के पास गहरी चोटें आईं। परिजनों के अनुसार उसके शरीर पर करीब 60 टांके लगे हैं। गंभीर रक्तस्राव के चलते उसे ICU में भर्ती करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी को काबू किया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

शादी के बाद भी करता रहा पीछा

परिवार का आरोप है कि आरोपी पिछले लगभग छह वर्षों से युवती को परेशान कर रहा था। कॉलेज समय से शुरू हुआ पीछा शादी के बाद भी नहीं रुका। वर्ष 2023 में युवती की शादी रायपुर निवासी आशीष नवरंगे से हुई, जो मंत्रालय में कार्यरत हैं। शादी के बाद वह रायपुर में रहने लगी, लेकिन मायके आने पर आरोपी फिर सक्रिय हो जाता था। आरोपी का घर पीड़िता के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

पहले भी दी थीं धमकियां

परिजनों के मुताबिक आरोपी ने पहले भी युवती के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। कई बार घर के आसपास आकर डराने-धमकाने की कोशिश की गई थी। परिवार का कहना है कि शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपी का हौसला बढ़ा।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं परिवार ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं की पहल: रायगढ़ में SP दफ्तर पहुंचकर की सख्त कार्रवाई की मांग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home