CG News: बस्तर पंडुम मंच से अमित शाह का बड़ा बयान, बस्तर को प्रदेश का सबसे विकसित संभाग बनाया जाएगा

CG News: बस्तर पंडुम मंच से अमित शाह का बड़ा बयान, बस्तर को प्रदेश का सबसे विकसित संभाग बनाया जाएगा

CG News: बस्तर पंडुम मंच से अमित शाह का बड़ा बयान, बस्तर को प्रदेश का सबसे विकसित संभाग बनाया जाएगा

CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, बस्तर की पहचान बारूद से नहीं, बल्कि उसकी समृद्ध संस्कृति और कला से है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि, नक्सलवाद का तेजी से सफाया हो रहा है और सरेंडर करने वाले नक्सलियों को कोई आंच नहीं आएगी, लेकिन स्कूल और अस्पताल जलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

बस्‍तर पंडुम महोत्‍सव: गृहमंत्री अमित शाह बोले- जो बचे हैं वो हथियार डाल  दें, सरकार आपकी चिंता करेगी - Chhattisgarh News

बस्तर पंडुम अब 12 विधाओं का उत्सव

अमित शाह ने कहा कि, बस्तर पंडुम पहले केवल 7 विधाओं तक सीमित था, लेकिन अब इसमें 5 नई विधाएं जुड़ने से यह 12 विधाओं का भव्य उत्सव बन गया है, उन्होंने बस्तर की कला और संस्कृति को विश्व में अद्वितीय बताते हुए कहा कि, इसे प्रभु श्रीराम के समय से संजोकर रखा गया है.

उपस्थित जन और आदिवासी समुदाय

इस अवसर पर लगभग 55 हजार लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया, सबसे अधिक सहभागिता दंतेवाड़ा से रही, जबकि अबूझमाड़िया, माड़िया और मुरिया जनजातियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

बस्तर को विकसित संभाग बनाए जाने का वादा

अमित शाह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने जनजातीय कलाकारों को मंच देकर बस्तर की संस्कृति को नया जीवन दिया है, उन्होंने यह भी कहा कि, बस्तर में 118 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे आदिवासी युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही रावघाट योजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देगी.

बस्तर की तस्वीर बदल रही: सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, जवानों के साहस और संकल्प से बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है, 45 साल तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्र में अब शांति स्थापित हो गई है, उन्होंने बताया कि, कभी देश में 75% नक्सल प्रभाव छत्तीसगढ़ में था, लेकिन अब यह समस्या निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुकी है.

यह भी पढ़ें : रायपुर में 13 फरवरी को सजेगा फाग महोत्सव 4.0: श्याम भक्तों के लिए भजन, इत्र वर्षा और छप्पन भोग का विशेष आयोजन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *