तंत्र-मंत्र से रकम बढ़ाने का झांसा: ढाई लाख की ठगी, सरपंच पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र से रकम बढ़ाने का झांसा: ढाई लाख की ठगी, सरपंच पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अंधविश्वास का सहारा लेकर बड़ी ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बिल्हा थाना पुलिस ने इस मामले में सरपंच के पति और तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे कई गुना बढ़ाने का लालच देकर ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए थे। इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी, जो खुद को तांत्रिक बताता था, फिलहाल फरार है।

रकम कई गुना बढ़ाने का दिया गया लालच

पुलिस के अनुसार, कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र के शरडी पांडुपारा निवासी 52 वर्षीय शिवकुमार चेरवा ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके परिचित राजीव ने उसे यह कहकर फंसाया कि कुछ लोगों के पास ऐसी विद्या है, जिससे थोड़े पैसों को बहुत बड़ी रकम में बदला जा सकता है।

31 दिसंबर को पीड़ित अपने साथियों के साथ बिलासपुर के बिल्हा चौक पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात बिमला गोंड, बृहस्पति, ब्रिज बाई, विजय राज और एक कथित “गुरु” से कराई गई। ढोंगी तांत्रिक ने दावा किया कि वह ढाई लाख रुपये को ढाई करोड़ में बदल सकता है।

सरपंच के घर में रचा गया पूरा खेल

इसके बाद गिरोह पीड़ित को ग्राम संबलपुरी स्थित सरपंच के घर ले गया। वहां सरपंच पति रिखिराम नवरंग पहले से मौजूद था। योजना के तहत पीड़ित को कार में बैठाकर बाहर रोक दिया गया, जबकि गिरोह के सदस्य पूजा-पाठ के नाम पर घर की छत पर चले गए।

रात करीब 10 बजे पीड़ित को बताया गया कि तांत्रिक थाली में पैसे रखकर मंत्र पढ़ रहा है। जब कुछ देर बाद पीड़ित और उसके साथी ऊपर पहुंचे, तो वहां से रुपये गायब थे।

श्मशान घाट का बहाना बनाकर फरार हुआ ढोंगी

पैसों के बारे में पूछने पर कथित तांत्रिक ने बहाना बनाया कि सारी रकम श्मशान घाट में प्रकट होगी। वह सरपंच पति रिखिराम और एक अन्य व्यक्ति विपिन को वहां तक लेकर गया, लेकिन उन्हें वापस भेजकर खुद मौका पाकर फरार हो गया।

जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और गिरोह के अन्य सदस्य भी भागने लगे, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पांच आरोपी जेल भेजे गए, मुख्य आरोपी की तलाश

मामले की जांच के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सरपंच पति रिखिराम नवरंग और गिरोह की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार ढोंगी तांत्रिक की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के तंत्र-मंत्र या पैसे दोगुने करने जैसे झांसे में न आएं और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें : MP News : लांजी क्षेत्र में विवाद के बाद सामाजिक बहिष्कार, 10 मुस्लिम परिवार गांव से अलग-थलग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home