CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नकली मंगलसूत्र का आरोप, दुल्हनों ने खोला राज

CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नकली मंगलसूत्र का आरोप, दुल्हनों ने खोला राज

CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नकली मंगलसूत्र का आरोप, दुल्हनों ने खोला राज

CG News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वितरित किए गए मंगलसूत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नवविवाहित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें योजना के तहत जो मंगलसूत्र दिए गए थे, वे कुछ ही दिनों में काले पड़ने लगे। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

189 जोड़ों का हुआ था सामूहिक विवाह

जानकारी के मुताबिक, खड़गवां ब्लॉक के चनवारीडांड में 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 189 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। योजना के तहत दुल्हनों को मंगलसूत्र समेत अन्य उपहार सामग्री भी प्रदान की गई थी।

दुल्हनों ने लगाए आरोप

विवाह के कुछ समय बाद कई नवविवाहिताओं ने शिकायत की कि उन्हें मिले मंगलसूत्र का रंग बदलने लगा और वह काला पड़ गया। पीड़ित महिलाओं का दावा है कि स्थानीय स्तर पर जांच कराने पर पता चला कि मंगलसूत्र सोने का नहीं बल्कि गिलट का है। इसके बाद परिवारों में नाराजगी फैल गई।

गरीब परिवारों की भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप

परिजनों का कहना है कि सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए संचालित की जाती है। ऐसे में उपहार के नाम पर निम्न गुणवत्ता या कथित नकली गहने वितरित किया जाना बेहद गंभीर मामला है। लोगों ने इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संतोष देवी जांगड़े ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू

इस मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने आरोप लगाया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में लगातार अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : CG News: चिल्फी घाटी में 12 घंटे से महाजाम, ट्रक से गिरी भारी मशीन, NH-30 पर थमा यातायात

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.