CG News: रायपुर में UPI फ्रॉड का खुलासा, मोबाइल चोरी कर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायपुर में UPI फ्रॉड का खुलासा, मोबाइल चोरी कर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस को साइबर अपराध के एक बड़े मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। आजाद चौक थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी कर UPI के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हीरापुर कबीर नगर निवासी 26 वर्षीय आयुष डागा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी के करीब एक दर्जन मामलों में रायपुर सहित अन्य राज्यों से जेल जा चुका है। इस बार उसने मोबाइल चोरी कर डिजिटल भुगतान का दुरुपयोग करते हुए लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

UPI ट्रांजेक्शन से खुला राज

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, ऑटो रिक्शा से जुड़ी जानकारी और UPI ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 13 से 16 जनवरी 2026 के बीच UPI के माध्यम से 2 लाख 26 हजार 562 रुपये की अवैध निकासी की थी।

नकदी, मोबाइल और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से

  • 70 हजार रुपये नकद
  • चोरी में प्रयुक्त मोबाइल फोन
  • एक दोपहिया वाहन

जब्त किया है।

साथी की तलाश जारी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े अपराधों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : रायपुर पुलिस की साइबर सफलता: 200 गुम मोबाइल बरामद, 40 लाख की रिकवरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.