रायपुर पुलिस की साइबर सफलता: 200 गुम मोबाइल बरामद, 40 लाख की रिकवरी

रायपुर पुलिस की साइबर सफलता: 200 गुम मोबाइल बरामद, 40 लाख की रिकवरी

रायपुर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में करीब 40 लाख रुपये मूल्य के 200 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है।

बरामद किए गए ये मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार जैसे विभिन्न राज्यों से तकनीकी ट्रैकिंग के माध्यम से खोजे गए। साइबर विशेषज्ञों द्वारा IMEI ट्रैकिंग और डिजिटल एनालिसिस के जरिए मोबाइल की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया, जिसके बाद अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर कार्रवाई की गई।

रायपुर पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान पूरी तरह तकनीक आधारित रहा, जिसमें आधुनिक साइबर टूल्स और डेटा एनालिसिस की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल नागरिकों का भरोसा बढ़ता है, बल्कि साइबर अपराधियों पर भी दबाव बनता है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में भी रायपुर पुलिस ने इसी तरह के अभियान में लगभग 1.5 करोड़ रुपये कीमत के 750 गुम मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए थे, जिसे बड़ी उपलब्धि माना गया था।

पुलिस की नागरिकों से अपील

रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो वह बिना देरी किए सरकारी पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज करें और नजदीकी साइबर सेल या थाने से संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

यह भी पढ़ें : CG News : रायपुर रेंज में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 9 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home