Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में आज लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय धूप के साथ हल्की धुंध और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला, जिससे ठिठुरन बनी रही।

मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।

रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भी ठंडी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान का असर ज्यादा देखा जा रहा है।

हालांकि मौसम विभाग ने राहत की संभावना भी जताई है। अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : CG Sharab Ghotala: सौम्या चौरसिया 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *