CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% किया

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% किया

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% किया

CG News: राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की, इस फैसले के तहत अब छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी केंद्र सरकार के समान DA का लाभ उठाएंगे.

लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ

महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी से राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों के मासिक वेतन में सीधा इजाफा होगा, इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ बढ़ती महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है.

कर्मचारियों में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अधिवेशन स्थल पर कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला, कर्मचारियों ने इसे सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच का प्रतीक बताया और कहा कि इससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा.

मेहनत और सेवा का सम्मान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और सेवा भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है, सरकार चाहती है कि, कर्मचारी संतुष्ट रहें और पूरे समर्पण के साथ जनता की सेवा करें.

 अधिवेशन में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

अष्टम प्रदेश अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों से जुड़े अन्य भत्तों, सुविधाओं और नीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, राज्य प्रशासन का लक्ष्य बेहतर कार्यसंस्कृति और गुणवत्तापूर्ण सरकारी सेवा सुनिश्चित करना है.

कर्मचारी संघ की सकारात्मक प्रतिक्रिया

राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को ऐतिहासिक कदम बताया, उन्होंने कहा कि, यह फैसला कर्मचारियों में नई ऊर्जा और सरकारी सेवा के प्रति समर्पण को और मजबूत करेगा, मुख्यमंत्री साय ने दोहराया कि छत्तीसगढ़ सरकार का दृष्टिकोण हमेशा कर्मचारी-केंद्रित और जनकल्याणकारी रहा है, DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा, बेहतर जीवन-स्तर और पारिवारिक स्थिरता मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ा तापमान, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home