Odisha News: राउरकेला में चार्टर्ड विमान क्रैश, पायलट समेत 9 यात्री घायल

Odisha News: राउरकेला में चार्टर्ड विमान क्रैश, पायलट समेत 9 यात्री घायल

राउरकेला | ओडिशा: ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जब इंडिन वन एयर का 9 सीटों वाला चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में मौजूद पायलट सहित सभी 9 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू

दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और आपातकालीन राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन के मुताबिक सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और किसी के जान को खतरा नहीं है।

शहर से 10–15 किलोमीटर दूर हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान हादसा राउरकेला शहर से लगभग 10 से 15 किलोमीटर दूर हुआ। दुर्घटनाग्रस्त विमान इंडिन वन एयर का बताया जा रहा है, जो चार्टर्ड सेवा के तहत उड़ान पर था।

जांच शुरू, कारणों का पता लगाया जा रहा

घटना के बाद प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही, भुवनेश्वर से पर्यटन विभाग की टीम के भी मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। विमान दुर्घटना के कारणों की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-वेनेज़ुएला तनाव के बीच तेल निवेश पर ट्रंप की बड़ी पहल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: नामांकन रद्द होने पर सियासी बवाल, कांग्रेस का चुनाव आयोग पर आरोप, दिल्ली में धरना CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना CG News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने खून से लिखा पत्र, गरियाबंद के 48 गांवों की PM मोदी से भावुक अपील CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां, ₹2 लाख तक वेतन के साथ रहने-खाने की सुविधा CG News: नीति आयोग की बैठक में गूंजेगा बस्तर मॉडल, नक्सलमुक्त विकास की पूरी योजना PM मोदी के सामने रखेगा छत्तीसगढ़ CG News: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, वन विभाग में भी 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
panel21.com - panel21 Resources and Information.