जबलपुर-हैदराबाद की इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी

राष्ट्रीय:मध्य-प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार को बम की धमकी मिली. यह धमकी कैसे दी गई. इसकी जानकारी नहीं हैं लेकिन इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर लिया गया. इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया. फ्लाइट की लैंडिंग नागपुर में कराई गई. इसके बाद सभी जरूरी सुरक्षा जांच की गई. राहत की बात यह है कि फ्लाइट में सफर कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं.

पिछले कुछ दिनों से एयरपोर्ट और हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिलने की घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले 18 जून को जयपुर, चेन्नई और वाराणसी समेत 41 एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद कई घंटों तक जांच की गई. लेकिन सभी धमकियां झूठी निकलीं. बम की झूठी धमकियां और मैसेज फ्लाइट के शेड्यूल को बाधित करते हैं और सभी यात्रियों, उनके सामान और पूरी फ्लाइट को चेक करना जरूरी हो जाता है.

पहले भी मिली थी धमकी

अभी 22 अगस्त को ही मुंबई से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. फ्लाइट को सुबह करीब 8 बजे एयरपोर्ट पर उतारा गया और उसे एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया. इसके बाद यात्रियों को 9 बजे करीब सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. उस वक्त भी फ्लाइट में 135 यात्री सवार थे. 17 जून को अधिकारियों ने एक 13 साल के लड़के को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ईमेल भेजने के आरोप में हिरासत में लिया था, जिसमें झूठा दावा किया गया था कि दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम रखा गया है.

60 अस्पतालों को भी मिली

ईमेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी थी. इसके साथ ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी हाई अलर्ट पर रखा गया था. एयरपोर्ट या फ्लाइट ही नहीं बम रखने की धमकी मुंबई के करीब 60 हॉस्पिटलों को भी फर्जी ईमेल के जरिए दी गई है. मुंबई पुलिस ने कहा था कि इसमें प्राइवेट और सरकारी दोनों अस्पताल शामिल थे और सभी ईमेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल करके हॉस्पिटल के पब्लिक मेल आईडी पर भेजे गए थे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home