CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार डीजीपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन

CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार डीजीपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन

CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार डीजीपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से रायपुर लौटे। स्टील और टूरिज्म में 6800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला। पर्यटन, स्वास्थ्य, रेल और उद्योग विस्तार पर चर्चा हुई। डीजीपी कॉन्फ्रेंस में देश की कानून व्यवस्था पर विचार होगा।

मुख्यमंत्री साय दिल्ली दौरे से लौटे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से रायपुर लौटे। दो दिन के दौरे में उन्होंने इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विशेषकर स्टील और टूरिज्म सेक्टर में निवेश और उद्योग नीति पर चर्चा हुई। प्रदेश को स्टील और टूरिज्म में 6800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

स्वास्थ्य और उद्योग विस्तार पर चर्चा

सीएम ने बस्तर में पर्यटन के अवसरों और उद्योग नीति में पर्यटन को उद्योग दर्जा देने पर चर्चा की। पर्यटन क्षेत्र में 3-4 एमओयू हुए। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और खाद्य मंत्री चिराग पासवान से स्वास्थ्य, रेल और अन्य विकास विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के उत्पाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

डीजीपी कॉन्फ्रेंस और कानून व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में पहली बार डीजीपी कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शामिल होंगे। देशभर के डीजीपी और केंद्रीय सुरक्षा बल के प्रमुख भी आएंगे। इस सम्मेलन में देश की कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़े:  CG News:  रायपुर बना कमांड सेंटर देशभर के डीजीपी-आईजीपी जुटेंगे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.