Bihar News: प्रशांत किशोर को भेजा गया नोटिस, तीन दिन में जवाब देने का आदेश

Bihar News: प्रशांत किशोर को भेजा गया नोटिस, तीन दिन में जवाब देने का आदेश

Bihar News: प्रशांत किशोर को भेजा गया नोटिस, तीन दिन में जवाब देने का आदेश

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर इस समय एक नए विवाद में फंस गए हैं, प्रशांत किशोर के नाम को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने एक नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण देने को कहा है.

दो राज्यों की मतदाता सूची में नाम दर्ज

दरअसल, मामला यह है कि, प्रशांत किशोर के नाम दो अलग-अलग राज्य बिहार और पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं,पश्चिम बंगाल में उनका नाम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में दर्ज है, तो वहीं बिहार में उनका नाम करगहर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में दर्ज पाया गया है.

भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कहा है कि, किसी भी व्यक्ति का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया जा सकता, इस नियम का उल्लंघन करने पर एक वर्ष का कारावास, जुर्माना या दोनों का नियम है, ऐसे मामलों में आयोग द्वारा सख्त रुख अपनाया जाता है और स्पष्टीकरण न मिलने पर क़ानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

प्रशांत किशोर की कोई आधिकारिक प्रक्रिया नहीं आई

प्रशांत किशोर की तरफ से इस मामले में या इस नोटिस पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि, ऐसे मामलों में स्पष्टीकरण की प्रक्रिया क़ानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण होती है और इसका असर उनके राजनीतिक प्रतिष्ठा पर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर में बनेगा आधुनिक आर्चरी सेंटर,युवाओं को रोजगार के अवसर

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home