CG News: दुर्ग में 65% किसानों का पंजीयन नहीं, कांग्रेस ने दी चेतावनी
CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, लेकिन अब तक दुर्ग जिले के अधिकांश किसानों का पंजीयन पोर्टल में नहीं हो पाया है, जिस वजह से किसान बेहद परेशान हैं, किसानों की इस समस्या को लेकर कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को प्रदर्शन किया था, इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसान भी शामिल हुए थे.
प्रदर्शनकारियों का सरकार पर आरोप
कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं, धान खरीदी की तारीख तय की जा चुकी है, लेकिन अब तक एग्रोस्टैक पोर्टल पर मात्र 35% किसानों का पंजीयन हीं हो पाया है, बाकी किसान पंजीयन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं.
किसानों के नाम पर राजनीति
कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष का कहना हैं कि, भाजपा सरकार किसानों को परेशान कर रही है, एग्रोस्टैक पोर्टल पर तकनीकी कमी के कारण किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, भाजपा के घोषणा पत्र में 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक किसानों को पिछली खरीदी का भुगतान नहीं किया गया है, सरकार के अधिकारी किसानों की समस्या के प्रति लापरवाह हैं.
किसानों की समस्या को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक और किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और कहा कि, धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के पहले पोर्टल की समस्या को दूर किया जाए और पिछले दो वर्षों के समर्थन मूल्य को जोड़कर किसानों से किए गए 3100 रुपए प्रति क्विंटल का वादा पूरा किया जाए अन्यथा कांग्रेस व्यापक रूप से आन्दोलन करेगी.