CG News: ग्रामीण इलाकों की जर्जर हालत, प्रशासन नदारद

CG News: ग्रामीण इलाकों की जर्जर हालत, प्रशासन नदारद

CG News: ग्रामीण इलाकों की जर्जर हालत, प्रशासन नदारद

CG News:छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक बार फिर ग्रामीण इलाकों की बदहाल स्थिति सामने आई है, जहां एक सर्पदंश से पीड़ित महिला को सड़क की जर्जर स्थिति के कारण अस्पताल ले जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा, ग्रामीण इलाकों की यह स्थिति प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है |

एम्बुलेंस नाले में फंसी

कोंडागांव जिले के बयानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत केजंग गाँव में गुरुवार सुबह एक महिला पानी लेने गई थी, तभी उसे एक जहरीले सांप ने डंस लिया, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन रास्ते में नाले को पार करते वक्त एम्बुलेंस उसमें फंस गया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को बाहर निकाला गया, जिसके बाद महिला को अस्पताल पंहुचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है |

यह घटना केवल आज की नहीं है, पहले भी ऐसी कई समस्या आ चुकीं हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क और पुल – पुलियों की मांग की, लेकिन प्रशासन द्वारा इस मांग को लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया |
ऐसे में सवाल यह उठता है कि, क्या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की नहीं है, क्योंकि जब तक प्रशासन द्वारा ग्रामीण इलाकों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया जाएगा, वहां ऐसे हादसे होते रहेंगें और शायद भविष्य में ये हादसे और भी भयावह हो सकते हैं |

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home