CG News: बैंक लोन और दुकान दिलाने के नाम पर, महिला से लाखों की ठगी
CG News: छत्तीसगढ़ में ठगी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, आज एक बार फिर बैंक से लोन और दुकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी को अंजाम दिया गया, मामला सामने आने पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुरा फेस 2 कॉलोनी का है, जहां की निवासी किरण जैसवार ने खुशबू सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, उन्होंने उनके साथ 6 लाख रूपए की ठगी की है, किरण जैसवार ने उन पर आरोप लगाया है कि,उनकी मुलाकात खुशबू सोनी से 2023 में हुई थी, उनके पास पेस्ट्री की एक छोटी सी दुकान थी और उन्हें भांठागांव बस स्टैंड के पास एक बड़ी सी दुकान खोलनी थी, इस बात की चर्चा उन्होंने खुशबू से की, जिस पर खुशबू ने उन्हें बैंक से लोन दिलाने और दुकान खुलवाने की बात की, वे खुशबू की बातों में आ गईं और उन्होंने अपना खाता संस्था आईडीएफसी बैंक में खुलवा लिया और सभी चेकों पर हस्ताक्षर करके खुशबू को दे दिए |
एक साल तक वो उन्हें लोन और दुकान के नाम पर घुमाती रही और इन सब कामों के लिए खुशबू ने दस हजार रुपए भी लिए थे ,लेकिन एक दिन किरण के बार-बार बोलने पर खुशबू ने उन्हें अपने साथी के साथ मिलकर बस स्टैंड में स्थित एक दुकान दिखाई और रजिस्ट्री के लिए कार्यालय बुलाया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई और मुद्रा लोन के नाम पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए और इसके बाद बैंक से 6 लाख रुपए निकाल लिए |
इसके बाद महिला ने तंग आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है |