CG News :इंटीरियर डिजाइनर से लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

CG News :इंटीरियर डिजाइनर से लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

CG News :इंटीरियर डिजाइनर से लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बार फिर साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया, ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई |

जानकारी के मुताबिक

दरअसल,मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने साइबर टोल फ्री नंबर पर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई,जिसमें उन्होंने बताया कि,वो नेहरु नगर में रहते हैं और इंटीरियर डिजाइनर का काम करते हैं, उन्होंने बताया कि, उनका खाता कोटक महिंद्रा बैंक सुपेला शाखा में है और खाता मोबाइल नंबर से लिंक है, जिस पर उन्हें 10 सितम्बर को एक व्हाट्सएप पर मैसेज आया,जिसमें 2,11,000 रुपए के प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट कार्ड का ऑफ़र था, जिस पर उन्होंने क्लिक किया तो उनके फोन पर गेट योर कार्ड का मैसेज आया |

दोबारा OTP के लिए फोन आया

इसके बाद 12 सितम्बर को उन्हें फिर से मैसेज आया कि, उनका क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर अप्रूव्ड हो गया है और तीन दिन में कार्ड उनके एड्रेस पर भेज दिया जाएगा,इसके बाद पुनः उन्हें 14 सितम्बर को अज्ञात नंबर से फोन आया, बात करने पर आरोपी ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि, उनका क्रेडिट कार्ड बन चुका है और उसकी लिमिट बढ़ानी है, जिसके लिए आरोपी ने उन्हें बैंक का ऐप खोलने के लिए कहा और क्रेडिट कार्ड के सामने के चार नंबर पूछे , नंबर बताने के बाद उनके मोबाइल पर दो बार OTP आया, आरोपी ने उनसे OTP पूछा और OTP बताने के बाद उनके बैंक अकाउंट से दो बार में 1,97,912 रुपए निकल गए |

धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है |

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.