CG News: छत्तीसगढ़ – ओडिशा सीमा पर मुठभेड़ जारी, 3 नक्सली ढेर
CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, इसमें सुरक्षाबलों द्वारा तीन इनामी नक्सली ढेर किए गए, इसकी पुष्टि कांकेर एसपी द्वारा की गई है, लेकिन अभी भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है |
जानकारी के मुताबिक
ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी और ओडिशा की सीमा पर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तियारपानी के जंगलों में रविवार सुबह हुई, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा तीन नक्सलियों को ढ़ेर किया गया, बताया गया कि, सूचना के आधार पर कांकेर DRG ,BSF और गरियाबंद पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, लेकिन तभी अचानक जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, इस पर सुरक्षाबलों के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाब दिया |
इस मुठभेड़ की पुष्टि कांकेर एसपी कल्याण एलिसेला द्वारा की गई, उन्होंने बताया कि, इस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर हुए हैं जो इनामी नक्सली थे, इसमें दो पुरुष जिनमें से एक पर 8 लाख का इनाम व एक अन्य नक्सली पर 5 लाख का इनाम था, इसी के साथ एक महिला नक्सली भी ढ़ेर हुई है, जिस पर 1 लाख का इनाम था,घटनास्थल से तीनों नक्सलियों के शव व थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बन्दूक भी बरामद की गई है , साथ हीं उन्होंने यह भी बताया कि, जंगलों में अभी और नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है,क्योंकि सीमा पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है |