CG News :नकली हस्ताक्षर कर बैंक से निकाले 8 लाख रूपए, आरोपी गिरफ्तार
CG News :छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नकली हस्ताक्षर कर बैंक से 8 लाख रूपए निकाल लिए गए, घटना की जानकरी के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, घटना सक्ति जिले के गिधौरी गाँव की है, जहां रिटायर्ड आर्मी अधिकारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उनके खाते से 8 लाख रूपए दो किस्तों में, लाभेश कुमार साहू द्वारा निकले गए हैं, पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया और आरोपियों को जल्द हीं गिरफ्तार कर लिया |
आरोपियों से पुछ्ताछ
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि, आरोपियों ने रिटायर्ड आर्मी अधिकारी की पत्नी के नकली हस्ताक्षर कर बैंक से 8 लाख रूपए दो किस्तों में, एक बार 3 लाख रूपए और दूसरी बार 5 लाख रूपए निकाले, इसमें उसका साथ उसके साथी दीपक कुर्रे और अन्य युवकों ने दिया, पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी किए गए पैसों से ख़रीदे मोबाइल , मोटरसाइकिल, चांदी के आभूषण और अन्य सामान जब्त किए और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा |