CG News :नहर में मिली युवती की लाश ,पुलिस जांच में जुटी
CG News :छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,दरअसल यहाँ एक युवती की लाश नदी में तैरती हुई मिली है , घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई , घटना की जानकारी पुलिस को दी गई ,जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की और जांच में जुट गई है |
जानकारी के मुताबिक
मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है ,यहां ग्रामीणों ने मुख्य नहर में एक युवती की लाश बरामद हुई है,जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पंहुची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर शव की पहचान की, जिसके बाद पता चला कि यह वही युवती है,जो पिछले दो दिनों से लापता थी और इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज थी ,शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी |
हत्या या आत्महत्या
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंपा गया,जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है कि, वह वहाँ कैसे डूबी और यह हत्या है या आत्महत्या |