CG News: सुयश हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत

CG News: सुयश हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत

CG News: सुयश हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत

CG News :राजधानी रायपुर के कोटा इलाके में स्थित सुयश हॉस्पिटल में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है , जहां हॉस्पिटल में एडमिट मरीज को इंजेक्शन देने के बाद उसकी तबियत अचानक ख़राब हो गई और मरीज की मौत हो गई , जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और उपभोक्ता फेरम में केस किया|

जानकारी के मुताबिक

दरअसल, घटना 2010 की है , सड़क हादसे के बाद पैरों की कमजोरी और पेशाब नली की समस्या से जूझ रहे हिमांशु सोनी को सुयश हॉस्पिटल में एडमिट किया गया .वहां उनकी लेजर सर्जरी हुई ,जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन दो दिन बाद उन्हें पुन: तकलीफ हुई तो वो हॉस्पिटल आए, जहां उन्हें इंजेक्शन दिया गया ,इंजेक्शन लगाने के बाद हीं उनकी तबियत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई |

हॉस्पिटल प्रबंधन का दावा

लापरवाही के आरोप के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि, मरीज को पहले हीं मृत अवस्था में लाया गया था , उन्हें हॉस्पिटल द्वारा कोई इंजेक्शन नहीं लगाया गया लेकिन,हॉस्पिटल प्रबंधन के दावे के बाद जिला आयोग ने पूछताछ की तो अस्पताल प्रबंधन ने इंजेक्शन देने की बात स्वीकार की |

परिजनों से मिली जानकारी

परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज ,विसिटर रजिस्टर और आवश्यक चिकित्सीय दस्तावेज भी नहीं दिखाए गए ,यहाँ तक कि हिमांशु के पिता को रिपोर्ट भी नहीं दी गई , जिससे वे विशेषज्ञों से सलाह ले सकें, परिजनों से मिली जानकारी के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही सिद्ध हो गई |

अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आदेश

लापरवाही सिद्ध होने के 13 साल बाद फेरम ने इस पर मरीज के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा , 1 लाख रुपये क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपये वाद व्यय देने का आदेश जारी किया है |

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home