CG NEWS :रायपुर में आज नो हेलमेट – नो पेट्रोल जोन लागू, सख्ती से नियम के पालन के आदेश
CG NEWS :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से यानि 1 सितम्बर से नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल भरवाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा, हेलमेट न पहनने की स्थिति में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा,वहीं कार चालकों को भी पेट्रोल भरवाने के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा | नियम का पालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश हैं |
नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान
राजधानी रायपुर में आज 1 सितम्बर से सभी दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा, हेलमेट न होने पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा ,वहीं कार चालकों को भी पेट्रोल भरवाते समय सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा |यह फैसला छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन द्वारा लिया गया है ,इस नियम का सख्ती से पालन न करने वाले लोगों पर जुर्माना व पुलिस जांच के निर्देश हैं , इस अभियान में प्रशासन और पुलिस द्वारा भी पूरा सपोर्ट किया जाएगा,पेट्रोल न मिलने पर विवाद करने वालों की शिकायत पेट्रोल पम्प वाले डायल 112 में कर सकते हैं |
अभियान चलाये जाने की वजह
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले सात महीनें में सड़क दुर्घटना के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है , जिसमें हेलमेट न लगाने की वजह से पिछले सात महीनें में 214 लोगों ने जान गवांई,वहीं 150 को गंभीर चोटें आई हैं, इसी तरह सीट बेल्ट न लगाने की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की जानें चली गईं, इसमें अधिकतर कार ड्राइवर हैं |
सड़क दुर्घटना के सर्वाधिक मामले रायपुर ,दुर्ग ,बिलासपुर ,रायगढ़ ,कोरबा ,महासमुंद और बलौदाबाजार से आ रहे हैं ,इसलिए यहां नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान सख्ती से चलाये जाने के निर्देश हैं |