CG News : नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल,कार्यवाही के निर्देश

CG News : नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल,कार्यवाही के निर्देश

CG News : नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल,कार्यवाही के निर्देश

CG News :छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले करतला ब्लॉक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ,जिसमें प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर नशे में धुत स्कूल में सोते हुए नजर आ रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, वीडियो वायरल होने पर संकुल प्रभारी ने जांच के निर्देश दिए हैं |

ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी

वीडियो वायरल होने पर, ग्रामीणों से पूछताछ की तो ग्रामीणों ने बताया कि, हेडमास्टर चंद्रपाल पैकरा से जब प्रधानमंत्री का नाम पूछा गया तो वो नहीं बता पाए साथ हीं वे छत्तीसगढ़ की स्थापना कब हुई, ये बताने में भी असमर्थ रहे, इसके अलावा उनसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम पूछा गया तो उन्होंने रमन सिंह बताया |

बच्चों का भविष्य खतरे में

ग्रामीणों से आगे पूछताछ करने पर पता चला कि, प्राथमिक स्कूल में 2 शिक्षक व एक  हेडमास्टर हैं, ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर पहले भी विद्यालय में शराब पीकर आ चुके हैं,यहाँ तक कि इस बात की शिकायत संकुल प्रभारी से भी की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई |

ग्रामीणों ने आगे बताया कि उन्होंने खुद इस बारे में जाकर हेडमास्टर से बात की तो, हेडमास्टर सर ने कहा कि, मैं अपने हिसाब से क्लास ले रहा हूँ, मैं एक साथ सभी बच्चों को नहीं पढ़ा सकता, ग्रामीणों ने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है |

जांच के निर्देश

वीडियो वायरल होने पर संकुल प्रभारी ने जांच के निर्देश दिए हैं , साथ हीं यह भी कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर हेडमास्टर को निलंबित करने की कार्यवाही की जाएगी |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home