CG News : छतीसगढ़ में मनचाहा-पैसा पाने अपने ही घर की बच्ची की चढ़ाई बलि
CG News : छत्तीसगढ़ के मुंगेली ज़िले में अंधविश्वास का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ धन प्राप्ति के लालच में रिश्तेदारों ने मिलकर 7 साल की मासूम बच्ची की बलि दे दी. कोसाबाड़ी गाँव में यह घटना 11 अप्रैल, 2025 की रात को घटी, जब बच्ची अपनी माँ के साथ घर में सो रही थी.
काले जादू से संपत्ति पाने का था इरादा
छत्तीसगढ़ के मुंगेली ज़िले के लोरमी थाना क्षेत्र का यह मामला तब सामने आया जब एक खेत से बच्ची की खोपड़ी और मानव अस्थियां मिलीं. पुलिस की गहन जांच और आरोपियों के नार्को टेस्ट के बाद इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ. आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने मनचाही संपन्नता पाने के लिए तांत्रिक क्रियाओं के तहत बच्ची की बलि दी थी.
छत्तीसगढ़ बीजेपी में बगावत के सुर! रवि भगत ने खोली विकास की पोल
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
जानकारी के मुताबिक, लाली 11 अप्रैल, 2025 की रात अपने घर से अचानक लापता हो गई थी. कई दिनों तक पुलिस की जांच के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला. करीब एक महीने बाद, 6 मई को श्मशान घाट के पास एक खेत से एक खोपड़ी और कुछ मानव अस्थियां मिलीं. डीएनए जांच से पुष्टि हुई कि ये अवशेष लाली के ही थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने की बात कही, जो उसकी क्रूर हत्या का प्रमाण है.
झरन पूजा के नाम पर दी गई बलि
जांच में सामने आया कि इस हत्या की साजिश रचने वाले बच्ची के अपने ही चचेरे भाई और भाभी थे. नार्को टेस्ट में आरोपियों ने बताया कि बच्ची की बलि ‘झरन पूजा’ नामक एक काले तांत्रिक अनुष्ठान के तहत दी गई थी, जिसे गाँव में मनचाही समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है. इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने के लिए, बच्ची को काले कपड़े पहनाकर तांत्रिक अनुष्ठान किए गए, और फिर चाकू मारकर उसे खेत में गाड़ दिया गया.
विशेष जांच टीम ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार
बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था.जांच टीम ने, जिसमें साइबर सेल भी शामिल थी, सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, और नार्को, ब्रेन मैपिंग व पॉलिग्राफ टेस्ट जैसे वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किया. इस गहन छानबीन के बाद, पुलिस ने बच्ची के चचेरे भाई-भाभी और तांत्रिक समेत पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया.
यह भी पढ़े : CG News : चैतन्य बघेल से जेल में मिले सचिन पायलट, ईडी पर लगाए गंभीर आरोप