CG News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सड़कों पर दस्तक गिरफ्तारी के विरोध में चक्काजाम

CG News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सड़कों पर दस्तक गिरफ्तारी के विरोध में चक्काजाम

CG News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सड़कों पर दस्तक गिरफ्तारी के विरोध में चक्काजाम

CG News : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 18 जुलाई को हुई गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने आज, मंगलवार 22 जुलाई को, पूरे राज्य में चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता सड़कों पर उतरे

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर खुद भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर जैसे सभी संभागों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर बीजेपी सरकार, अडाणी समूह और ED के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बिलासपुर में, सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे हुए चक्काजाम के कारण रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर यातायात ठप हो गया, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। उधर, सरगुजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया और ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाकर ED की कार्रवाई पर अपना गुस्सा जताया।

अबूझमाड़ में बड़ी सफलता, 48 लाख के इनामी नक्सली समेत 6 मार गिराए

क्यों भड़का कांग्रेस का गुस्सा? 

कांग्रेस का गुस्सा 18 जुलाई को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी से भड़का है। ED का आरोप है कि चैतन्य 2019-2022 के ₹2500 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में शामिल हैं। ED के मुताबिक, उन्हें घोटाले से ₹16.70 करोड़ मिले, जिसे उन्होंने ‘विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट’ जैसे रियल एस्टेट में लगाकर वैध बनाने की कोशिश की।

ED ने ₹1000 करोड़ से अधिक के हेरफेर का भी आरोप लगाया है। चैतन्य 5 दिन की ED रिमांड पर थे, और आज (22 जुलाई) उनकी रिमांड बढ़ाने के लिए उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नया निर्देश, बोर्ड ने जारी की एडमिशन गाइडलाइन

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.