CG news : बीजापुर एनकाउंटर में मारा गया नक्सली निकला सरकारी स्कूल का रसोइया, सवालों के घेरे में तंत्र की निगरानी

CG news : बीजापुर एनकाउंटर में मारा गया नक्सली निकला सरकारी स्कूल का रसोइया, सवालों के घेरे में तंत्र की निगरानी

CG news : बीजापुर एनकाउंटर में मारा गया नक्सली निकला सरकारी स्कूल का रसोइया, सवालों के घेरे में तंत्र की निगरानी

CG news : इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में 4-7 जून 2025 के बीच चले एंटी नक्सल ऑपरेशन में मारे गए सात नक्सलियों में से एक महेश कोडियाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महेश एक ओर जहां माओवादियों की सक्रिय समिति का सदस्य बताया गया है, वहीं दूसरी ओर वह बीजापुर जिले के इरपागुट्टा गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के तौर पर नियुक्त था और मार्च 2025 तक उसे नियमित वेतन भी मिल रहा था।

40 लाख और 45 लाख के नक्सली ढेर

महेश कोडियाम पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसका नाम माओवादी नेटवर्क के एक सक्रिय सदस्य के रूप में सामने आया है। यही नहीं, इस ऑपरेशन में मारे गए दो बड़े नक्सली नेता – सुधाकर (₹40 लाख इनामी) और भास्कर (₹45 लाख इनामी) भी शामिल थे। पुलिस इस ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बता रही है।

रसोइया की भूमिका पर सबसे बड़ा सवाल

हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने महेश की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उसे निर्दोष बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि महेश केवल खाना बनाता था, और उसका माओवादियों से कोई संबंध नहीं था। उसकी पत्नी और 7 छोटे बच्चों के साथ उसका जीवन बेहद सामान्य था।अब पुलिस इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कर रही है। यह घटना प्रशासन के लिए भी चेतावनी है कि नक्सली नेटवर्क अब जंगलों से निकलकर ग्रामीण संस्थानों और स्कूलों तक पहुंच चुका है। सुरक्षा एजेंसियों को अब निगरानी और चयन प्रक्रिया में नई रणनीति अपनाने की आवश्यकता है।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.