CG News : नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा वार: मारेडपल्ली मुठभेड़ में टॉप कमांडर गजरला रवि और अरुणा ढेर

CG News : नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा वार: मारेडपल्ली मुठभेड़ में टॉप कमांडर गजरला रवि और अरुणा ढेर

CG News : नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा वार: मारेडपल्ली मुठभेड़ में टॉप कमांडर गजरला रवि और अरुणा ढेर

CG News : आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित मारेडपल्ली में बुधवार को ग्रेहाउंड्स फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि और स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर अरुणा समेत तीन शीर्ष माओवादी कैडर्स को ढेर कर दिया।

मारे गए नक्सलियों की पहचान:

• गजरला रवि उर्फ उदय (CCM) – ₹40 लाख का इनामी, बीएसएफ पर हमले का मास्टरमाइंड
• अरुणा (SZCM) – ₹20 लाख की इनामी, नक्सली लीडर चलपति की पत्नी
• एक अन्य ACM स्तर का नक्सली, जिसकी पहचान जारी है

पुराना आपराधिक इतिहास:

गजरला रवि ने 10 फरवरी 2012 को बीएसएफ कमांडेंट समेत तीन जवानों को मारकर उनके हथियार लूटे थे। वह 2014 से फरार था और छत्तीसगढ़ में सक्रिय था।अल्लूरी सीतारामराजू जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। फोर्स को भारी मात्रा में हथियार और दस्तावेज़ मिले हैं। मुठभेड़ अब शांत हो चुकी है, लेकिन सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home