CG News : छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया पूर्णकालिक DGP, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम दौड़ में

CG News : छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया पूर्णकालिक DGP, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम दौड़ में

CG News : छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया पूर्णकालिक DGP, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम दौड़ में

CG News : छत्तीसगढ़ में जल्द ही पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, यूपीएससी द्वारा चयनित तीन अधिकारियों का पैनल मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंच चुका है, और अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अंतिम नाम पर मुहर लगाने का इंतजार है।
यूपीएससी चयन समिति की बैठक हो चुकीकरीब एक माह पहले यूपीएससी की चयन समिति की बैठक में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब तक राज्य शासन द्वारा कोई विधिवत नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जून माह के अंत तक नए मुख्य सचिव के साथ-साथ पूर्णकालिक डीजीपी की भी नियुक्ति का आदेश जारी हो सकता है।

तीन वरिष्ठ नाम रेस में शामिल

पूर्णकालिक डीजीपी की दौड़ में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम, 1992 बैच के पवन देव, और 1994 बैच के जीपी सिंह के नाम शामिल हैं।बता दें कि फिलहाल प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी अरुण देव गौतम के पास है, जिन्हें यह पद 4 फरवरी 2025 से सौंपा गया था।

पुलिस महकमे में संभावित बदलाव

नई नियुक्ति के साथ ही पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नए डीजीपी के कार्यभार संभालते ही पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अफसरों, रेंज IG, और जिला SP स्तर पर फेरबदल संभव है।राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बीते कुछ समय से जारी चर्चाओं के बीच यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही अंतिम निर्णय लेकर राज्य पुलिस बल को स्थायी नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home