CG News : महासमुंद: 70 वर्षीय विधवा महिला ने शिक्षिका पर लगाया मकान हड़पने का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

CG News : महासमुंद: 70 वर्षीय विधवा महिला ने शिक्षिका पर लगाया मकान हड़पने का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

CG News : महासमुंद: 70 वर्षीय विधवा महिला ने शिक्षिका पर लगाया मकान हड़पने का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

CG News  : पिथौरा, महासमुंद – महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के लहरौद गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 70 वर्षीय एक विधवा महिला ने एक शासकीय शिक्षिका पर उनका मकान हड़पने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रतिभा मसीह नामक इस महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है, और न्याय न मिलने पर 10 जून को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्रतिभा मसीह के अनुसार, उन्होंने 2017 में लहरौद गांव के वार्ड क्रमांक 6 में एक मकान खरीदा था। लेकिन, 2019 में आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने गांव की ही शासकीय शिक्षिका गंगादेवी ध्रुव से 73 हजार रुपये उधार लिए। यह तय हुआ था कि वे छह महीने के भीतर राशि लौटाकर अपना मकान वापस ले लेंगी। हालांकि, प्रतिभा मसीह का आरोप है कि जब उन्होंने तय समय से पहले ही पैसा लौटाने की कोशिश की, तो शिक्षिका ने रकम लेने से इनकार कर दिया और दावा किया कि मकान अब उन्हीं का है।

बेघर हुई महिला, शिक्षिका पर अन्य अवैध कब्जे का भी आरोप

अपनी शिकायत में, प्रतिभा मसीह ने बताया कि अब वह अपनी मानसिक रूप से कमजोर बेटी और नाती के साथ एक जर्जर टीनशेड मकान में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शिक्षिका गंगादेवी ध्रुव ने गांव की शासकीय बड़ेझाड़ मद की भूमि पर भी अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करवा रही हैं।

प्रशासन का क्या कहना है?

इस मामले में पिथौरा एसडीएम का कहना है कि यह मामला थाना प्रभारी और जनदर्शन के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया यह पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है, जो किसी स्टांप पेपर के आधार पर हुआ है। एसडीएम ने बताया कि पटवारी को भेजकर मौके पर वस्तुस्थिति की जांच की जाएगी, और उसके बाद यथासंभव आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home