CG News : सायबर ठगी में बड़ी कामयाबी: कवर्धा पुलिस ने मोहन जायसवाल को किया गिरफ्तार, 16 बैंक खातों से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

CG News : सायबर ठगी में बड़ी कामयाबी: कवर्धा पुलिस ने मोहन जायसवाल को किया गिरफ्तार, 16 बैंक खातों से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

CG News : सायबर ठगी में बड़ी कामयाबी: कवर्धा पुलिस ने मोहन जायसवाल को किया गिरफ्तार, 16 बैंक खातों से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

CG News : सायबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच कवर्धा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो खुद के नाम पर 16 और अपने माता-पिता के नाम पर दो बैंक खाते खोलकर उन्हें ठग गिरोह को किराए पर देता था। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था। आरोपी की पहचान मोहन जायसवाल, निवासी पोड़ी चौकी, सुराजपुरा के रूप में हुई है।

सायबर अपराध में बड़ी कार्रवाई

जांच में सामने आया है कि मोहन सोशल मीडिया के ज़रिए ठगों के संपर्क में आया था। वह इन बैंक खातों को किराए पर देने के बदले ठगी की रकम में से 10% कमीशन लिया करता था। अब तक इन खातों से 1.5 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन सामने आया है। यह पूरा नेटवर्क विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है और मोहन के खिलाफ भारत के आठ राज्यों में केस दर्ज हैं।

कवर्धा पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इस मामले का खुलासा एसपी धर्मेंद्र छवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है और जांच जारी है। पुलिस को इस गिरफ्तारी के ज़रिए साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की उम्मीद है।

सायबर ठगी का नया चेहरा

एसपी छवैया ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी के कहने पर अपना बैंक खाता, पासबुक या अन्य वित्तीय दस्तावेज साझा न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही साइबर ठगी का शिकार बना सकती है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इससे जुड़े और भी कई नाम सामने आ सकते हैं।

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home