CG News : कोल इंडिया में लागू हुआ नया ड्रेस कोड: अब तय ड्रेस में ही जाना होगा ऑफिस

CG News : कोल इंडिया में लागू हुआ नया ड्रेस कोड: अब तय ड्रेस में ही जाना होगा ऑफिस

CG News : कोल इंडिया में लागू हुआ नया ड्रेस कोड: अब तय ड्रेस में ही जाना होगा ऑफिस

CG News : सरकारी उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए अब ऑफिस ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है। देशभर में कार्यरत 2 लाख 19 हजार 951 कर्मचारियों को अब निर्धारित यूनिफॉर्म में ही ऑफिस जाना होगा।
पुरुष कर्मचारियों को स्काई ब्लू शर्ट और नेवी ब्लू पैंट पहनना अनिवार्य किया गया है, जबकि महिला कर्मचारियों को मैरून साड़ी, सूट विथ ब्लैक सलवार या शर्ट पहननी होगी।

ड्रेस कोड का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई

प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है। आदेश की अवहेलना करने पर न सिर्फ अनुपस्थिति (एब्सेंट) दर्ज की जाएगी, बल्कि उस दिन की वेतन कटौती भी की जाएगी। इस नए ड्रेस कोड के तहत कंपनी द्वारा कर्मचारियों को ड्रेस सिलवाने के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि सीधे कपड़ा खरीदने और सिलवाने में इस्तेमाल होगी।

रेपुटेटेड ब्रांड से होगा कपड़ा चयन

कपड़े चुनने के लिए कई प्रतिष्ठित कंपनियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें रेमंड्स, ब्लैक बेरी, लुई फिलिप्स, वर्धमान, अरविंद टेक्सटाइल और रामराज कॉटन शामिल हैं। निर्देश है कि इन्हीं ब्रांड्स से कपड़ा लेकर ड्रेस सिलवाएं जाएं।
प्रबंधन ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य कार्यालय में एकरूपता और अनुशासन सुनिश्चित करना है। इससे कर्मचारियों में कॉर्पोरेट पहचान भी मजबूत होगी।

महत्वपूर्ण निर्णय अपेक्स जेसीसी की बैठक में

यह निर्णय 21 मार्च 2025 को कोलकाता में हुई अपेक्स जेसीसी कमेटी की बैठक में लिया गया। इस बैठक में प्रबंधन और विभिन्न मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए:
• चेयरपर्सन: केशव राव
• कोऑर्डिनेटर: गौतम बनर्जी
• यूनियन प्रतिनिधि:
o सुजीत सिंह (BMS)
o विनय सिंह (HMS)
o अजय कुमार (AITUC)
o मनोज टेथीय (CITU)

सूत्रों के अनुसार, ड्रेस कोड अब कोल इंडिया की सहयोगी कंपनियों में भी लागू किया जाएगा। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में भी शीघ्र ही कर्मचारी यूनिफॉर्म में नजर आएंगे।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home