CG News : समाधान शिविर में ग्रामीणों ने विधायक से की शराब दुकान खोलने की अपील

CG News : समाधान शिविर में ग्रामीणों ने विधायक से की शराब दुकान खोलने की अपील

CG News : समाधान शिविर में ग्रामीणों ने विधायक से की शराब दुकान खोलने की अपील

CG News : सुशासन तिहार के तहत बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरौंदा में आयोजित समाधान शिविर में एक अनोखी मांग सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया। क्षेत्र के भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह खुद भी उस वक्त हैरान रह गए जब कोड़ापुरी के ग्रामीणों ने उनके सामने शराब दुकान खोलने की मांग रख दी।

विधायक धर्मजीत सिंह ने मंच से यह कहा,

“22 साल के राजनीतिक जीवन में यह पहली बार है जब किसी ने मेरे सामने शराब दुकान खोलने की लिखित मांग की है।”

इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक कल्पना राठौर से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा।

 

क्या है ग्रामीणों की दलील?

कोड़ापुरी के ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव शराबविहीन क्षेत्र है और शराब लेने के लिए उन्हें 20 किलोमीटर दूर शहर जाना पड़ता है, जिससे समय, पैसा और संसाधनों की बर्बादी होती है। उन्होंने बताया कि इससे गांव में अवैध बिक्री भी पनप रही है, जो अधिक खतरनाक है।

 

प्रशासन की प्रतिक्रिया

आबकारी निरीक्षक कल्पना राठौर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को लेकर एक प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से अनुमति मिलते ही वहां शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

 

इस मुद्दे पर जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां कुछ ग्रामीण इस मांग को व्यावहारिक और आवश्यक मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समाज के कुछ वर्ग इसे सामाजिक पतन की दिशा में एक कदम मान रहे हैं। फिलहाल सभी की नजर शासन के फैसले पर टिकी हुई है।

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home